महनार: पटेल चौक के बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में छात्रा की तबीयत बिगड़ी, महनार CHC में भर्ती
महनार बाजार के पटेल चौक स्थित बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर इंटर परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद छात्रा को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जंहा उसका इलाज किया गया।छात्रा की पहचान महनार के जाबज गांव निवासी पिंकी कुमार के रूप में हुई है।