महनार: पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने महनार थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वैशाली पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने महनार थाना का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना कार्यों की समीक्षा किया गया, थानाध्यक्ष को लंबित चल रहे कांड का त्वरित निष्पादन करने, गंभीर कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा थाना सिरिस्ता के सभी पंजीयों को अद्यतन रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।