महनार: मजलिशपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
महनार थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव में एक विवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मृतका की पहचान अल्लीपुर हट्टा पंचायत के मजलिशपुर गांव निवासी उमेश महतो की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है ।घटना की सूचना के बाद पंहुची महनार थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।