ग्वालियर गिर्द: कल आपके इलाके में भी तो नहीं कटेगी बिजली? ग्वालियर के कई क्षेत्रों के लिए विभाग ने जारी की सूचना
ग्वालियर के हजारों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर। शनिवार 18 जुलाई को शहर के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। निर्माण और मेंटेनेंस कार्य के चलते अमरकंटक, रामनगर, हुरावली, सिरोल, विजय विहार, सदर बाजार और आर्य नगर सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार रात 9:30 बजे जारी की गई।