गोरखपुर: फोरलेन के डिवाइडर में दबा मिला मजदूर का शव, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के डिवाइडर से एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला भटहट कस्बे के दलाल चौराहे का है, जहां गुरुवार सुबह राहगीरों ने डिवाइडर की मिट्टी से बाहर निकला एक पैर देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही भटहट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी हटवाकर शव