रिविलगंज: सिंगर टोला के पास भीषण सड़क हादसे में पाँच घायल, रिवीलगंज सी एच सी में भर्ती
छपरा मांझी मुख्य मार्ग पर सेंगर टोला के समीप शुक्रवार को करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया । ट्रैक्टर पिकअप वैन और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक समेत करीब पांच लोग घायल हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई । सभी घायलों को रिवीलगंज सी एच सी पहुंचाया गया जहां इलाज जारी है।