पंचदेवरी: कोईसा खुर्द गांव में मुखबिरी के आरोप में परिवार पर हमला, तीन घायल, मामला दर्ज
कटेया थाना क्षेत्र के कोईसा खुर्द गांव में मुखबिरी के आरोप में एक परिवार पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। पीड़ित बब्बू कुमार मांझी ने प्राथमिकी में बताया कि अमरेश गिरी, पुनीत गिरी समेत छह लोग हथियारों से लैस होकर घर पहुंचे और पांच लाख रुपये या जमीन की मांग करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव में