बांसवाड़ा: हरि पीपली गांव में भाई दूज पर बहन के घर जा रहे युवक की बाइक को कार ने मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर; उदयपुर रेफर
हरि पीपली गांव में बहन के घर टीका बंधवाने जा रहे एक युवक की बाइक को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया।परिजनों ने बताया कि ईश्वर पुत्र राजू ताबीयार निवासी गनोडा अपनी बहन के घर भाई दूज मनाने के लिए बाइक से जा रहा था। अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।