सेन्हा: सेन्हा के चितरी डांडू में 151 कन्याओं की कलश यात्रा से हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा शुरू, भक्तिमय माहौल
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय भव्य अनुष्ठान का शुभारंभ बुधवार सुबह लगभग 10 बजे कलश यात्रा के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व में ही समिति का गठन कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।