राज्यपाल ने शौर्य स्थल पर वीर शहीदों को किया नमन
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शौर्य, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।
शौर्य स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश के वीर सैनिकों का त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कठिन परिस्थितियों में भी सैनिक पूरी निष्ठा और साहस के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीरभूमि बताते हुए कहा कि प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा और राष्ट्रसेवा का जज्बा यहां की पहचान है। राज्यपाल ने शहीदों के परिजनों के त्याग और समर्पण को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। हमें शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राज्यपाल उत्तराखंड।