रूड़की: सलेमपुर के पास लावारिसों के आश्रम में एक लावारिस व्यक्ति की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पहचान में जुटी पुलिस
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर के पास लावारिसों के आश्रम में एक लावारिस व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आश्रम के प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों ने व्यक्ति को मृत हालत में देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।