रूड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च, बम निरोधक दस्ते ने भी की जांच
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में आज संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई है। क्षेत्र में भीड़ और धार्मिक महत्व को देखते हुए मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते ने भी आसपास के क्षेत्र में जांच की है।