रूड़की: रामपुर रोड पर अवैध पीठ बाजार में मौत कर रही थी लोगों का इंतजार,समय से नगर निगम ने की कार्यवाही,बाजार कराया बंद
रुड़की में मछली मोहल्ले से लेकर रामपुर रोड तक लगने वाले अवैध पीठ बाजार पर आज नगर निगम की टीम ने कार्यवाही की है। जिसके चलते अवैध पीठ बाजार को बंद करा दिया है। इस पीठ बाजार में जबरदस्त भीड़ आती थी। जिस कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। जिसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी। नगर निगम रुड़की की इस कार्यवाही के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।