रूड़की: सोत मोहल्ला में जामा मस्जिद के बाहर बैठे बुजुर्ग को कार ने कुचला, बुजुर्ग की हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सोत मोहल्ला मे जामा मस्जिद के बाहर एक कार ने दिलावर नाम के बुजुर्ग को कुचल दिया। जिस कारण बुजुर्ग दिलावर की दर्दनाक मौत हो गई। फॉर्च्यूनर कार से बुजुर्ग को कुचलने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।