खोदावंदपुर: तारा बरियारपुर के विद्यालय में पुलिस सुरक्षा सप्ताह के दौरान थानाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया
पुलिस सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को दोपहर करीब एक बजे खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष ने एक शिक्षक की भूमिका में नजर आये। उन्होंने राजकीयकृत किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर के बच्चों को नैतिकता का विभिन्न पाठ पढ़ाया। थानाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचने की सलाह दी. उन्होंने बच्चों को मोबाइल नहीं चलाने की नसीहत भी दिया।