खोदावंदपुर: भागलपुर में PM के कार्यक्रम की सफलता के लिए BJP कार्यकर्ताओं की बैठक बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन में आयोजित
23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एवं 24 फरवरी को हवाई अड्डा मैदान भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को दोपहर करीब दो बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता खोदावन्दपुर मंडल अध्यक्ष विकास भारती ने की।