खोदावंदपुर: जदयू नेताओं ने बाड़ा और सागी पंचायत में जन संपर्क अभियान चलाया
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे बाड़ा एवं सागी पंचायत के विभिन्न टोलों मुहल्लों में जन संपर्क अभियान चलाया। बाड़ा पंचायत के पथराहा गांव में पार्टी के पंचायत अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में चलाये गये जन संपर्क अभियान में पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा भी शामिल हुए।