खोदावंदपुर: बाड़ा पेठिया परिसर में ऑटो चालक संघ की खोदावन्दपुर इकाई की बैठक हुई
ऑटो चालकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसके विरोध में ऑटो चालक संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इस आंदोलन की तैयारी की जा रही है। रविवार को दोपहर करीब बारह बजे बाड़ा पेठिया परिसर में ऑटो चालक संघ इकाई खोदावन्दपुर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को उद्घाटन करते हुए सीटू के राज्य सचिव सह बेगूसराय के जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने यह बातें कही।