बीना: मोतीचूर घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पूर्ण, माता की विदाई की तैयारी में भक्त लगे
Bina, Sagar | Oct 2, 2025 मोतीचूर घाट पर प्रशासन के द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जहां पर नगर पालिका के द्वारा गोताखोरों एवं हाइड्रा की व्यवस्था की गई है। जिनकी मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। वही पंडालों में विराजी माता रानी की विदाई की तैयारी में भक्त लगे हुए हैं। पंडालों में विदाई के पहले माता की पूजा अर्चना की जा रही है।