बीना: गांधी चौराहे पर थोक विक्रेता की दुकान में चोरी, चोरों ने महंगी सिगरेटों के बंडल पर किया हाथ साफ
Bina, Sagar | Oct 1, 2025 बीना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान है। जबकि पुलिस द्वारा लगातार चोरों को पकड़ कर जेल भेजा रहा है उसके बावजूद भी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला बीना के मुख्य चौराहे यानी गांधी चौराहे का है जहां पर बेखौफ चोरों ने पान मसाला थोक विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर महंगी सिगरेट के बंडल पर हाथ साफ कर दिया।