जगदीशपुर: अगरपुर चौधरी टोला में चोरों ने की बड़ी चोरी, गहने-जेवरात, बर्तन समेत 27 हजार रुपये चुराए
भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरपुर पंचायत के अगरपुर चौधरी टोला में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है चोरों ने भुजंगी चौधरी के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, कांसे के बर्तन और नकद 27 हजार रुपये चुरा लिए।