#प्रशासन_क्यों_नहीं_दे_रहा_अनुमति?
भरतपुर। शहर के कॉलेज ग्राउंड में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आगामी 22 जून को प्रस्तावित हुंकार सभा की प्रशासनिक अनुमति अभी तक नहीं मिल सकी है। इसके बावजूद आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर पीले चावल बांटकर लोगों को सभा में आने का न्योता दे रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार देर शाम सिनसिनी गांव में एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बुजुर्गों, बच्चों और हजारों युवाओं ने भरतपुर कूच करने का संकल्प लिया। संघर्ष समिति का दावा है कि इस हुंकार सभा में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे, जिसके लिए विभिन्न गांवों में लगातार बैठकों और सभाओं का दौर जारी है।