#बेंगलुरु_पुलिस_के_भ्रष्टाचारी_पकड़े..
भरतपुर। जयपुर में भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर और 2 हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पुलिस स्टेशन में एक विवाहिता द्वारा दर्ज कराए गए दहेज केस की जांच के लिए तीनों पुलिसकर्मी (एसआई अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा) जयपुर स्थित विवाहिता की ससुराल आए थे। इस दौरान केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। परिवादी द्वारा आज पहली किश्त के रूप में रिश्वत के 40,000 दिए गए थे, बाकी 1,60,000 रुपए की रिश्वत बेंगलुरु जाकर देनी थी। लेकिन एसीबी की टीम ने रविवार सुबह होटल गणगौर में घेराबंदी कर तीनों पुलिसकर्मियों को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान एसआई अनीथा की तबियत बिगड़ गई, जिसको तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई।