प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का बड़ा निस्तारण किया गया
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण किया। जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस