दारू प्रखंड के सुल्तानी, बड़वार में नव-निर्मित श्री नारायणन एकेडमी का उद्घाटन हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के संचालक, शिक्षकगण और स्थानीय लोगों को शुभकामनाएँ दीं। विधायक ने कहा कि आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों से युक्त ऐसे विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एकेडमी क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव बनेगी।