नैनीताल जिले में SIR अभियान की धीमी प्रगति को लेकर निर्वाचन विभाग ने सख्ती दिखाई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगडंडे ने समीक्षा बैठक में पाया कि जिले की चार विधानसभा सीटों पर डिजिटलाइजेशन की रफ्तार राज्य में सबसे कम है। कालाढूंगी में 12%, भीमताल में 14%, हल्द्वानी में 14.67% और नैनीताल विधानसभा में 16.75% डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हुआ है। अधिकारियों को अगले 36 दिनों में अभियान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
#SIRCampaign #Nainital #Haldwani #UttarakhandNews #ElectionUpdate #ElectionCommission #Digitalization #NainitalNews #Uttarakhand #BreakingNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews