सदर: चारबाग में देर रात खुलीं दुकानें, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
Sadar, Lucknow | Jul 10, 2026 चारबाग क्षेत्र में देर रात तक दुकानें खुली रहीं और सड़क पर गाली-गलौज व अव्यवस्था का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन वाहन से उतरकर कार्रवाई करने के बजाय कुछ देर सड़क किनारे खड़ी रही और फिर लौट गई।