सदर: चाचा के घर में भतीजी ने चोरी की साजिश रची, मित्र के साथ गिरफ्तार; 39 ग्राम सोना व 53 ग्राम चांदी बरामद
Sadar, Allahabad | Sep 29, 2026
प्रयागराज। थाना एयरपोर्ट पुलिस ने चोरी के मामले में शामिल एक युवती और उसके मित्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 39 ग्राम सोने और 53 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, शांतिनगर झलवा निवासी वादी अजय कुमार कुशवाहा जब 21 सितंबर को कटहुला गौसपुर स्थित अपने पैतृक मकान में गए, तो अलमारी का ताला टूटा मिला।