कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर रोकथाम अभियान शुरू, 1500 कुत्तों का होगा टीकाकरण
Kurai, Seoni | Jun 1, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को कैनाइन डिस्टेंपर (CD) संक्रमण से बचाने के लिए पेंच टाइगर रिजर्व ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सोमवार को बताया गया कि बफर क्षेत्र के करीब 1500 पालतू और आवारा कुत्तों की पहचान कर उनका टीकाकरण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत टुरिया, सावंगी और कुंभपानी ग्राम से हुई।