मोहानी गांव के शिव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक पे सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।महागामा थाना क्षेत्र के सिनपुर पंचायत अंतर्गत मोहानी शिव मंदिर के समीप मंगलवार की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर के कारण हुई।