संग्रामपुर ग्रामसभा में सड़क व आवागमन की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी संग बुधवार शाम 5 बजे बैठक की। त्रिपाठी ने कहा कि एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती और रेलवे बाउंड्रीवाल बनने से मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। समस्या समाधान हेतु डीआरएम व डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।