कोईलवर: डायल 112 पुलिस की तत्परता से सकड़ी मोड पर सड़क दुर्घटना में घायल की बची जान
कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी बाजार के समीप बिक्रम-संदेश मार्ग पर मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए कुल्हड़ियां टोल प्लाजा पर तैनात एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया।