जमुई: जमुई में ई-रिक्शा की चपेट में युवक घायल, महिसौड़ी-सिकंदरा रोड पर सुबह हुआ हादसा
Jamui, Jamui | May 6, 2026 शहर के महिसौड़ी-सिकंदरा रोड स्थित पावर हाउस के समीप बुधवार सुबह करीब 8 बजे ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान अगहरा बरुअटा निवासी गौतम सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। घायल गौतम सिंह ने बताया कि वह ई-रिक्शा से जमुई की ओर आ रहे थे, तभी अचानक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।