सहजनवा: मेहरौली पेट्रोल पंप के पास कार और रॉन्ग साइड ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर, एयरबैग खुलने से कार चालक की जान बची
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर रविवार को मेहरौली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर का पिछला पहिया फट गया और रिम मुड़ गया। राहत की बात यह रही कि कार के एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई।