हमीरपुर: हमीरपुर के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सेक्टर पुलिस अधिकारीगण की गोष्ठी संपन्न
पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सेक्टर पुलिस अधिकारियों की आवश्यक बैठक कर दिशानिर्देश दिये गए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिन्हांकन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।