फारबिसगंज: ढोलबज्जा संथाली टोला में छापेमारी अभियान चलाकर 12 हजार लीटर कच्चे देसी शराब का किया गया विनष्टीकरण
अररिया एसपी अमित रंजन के निर्देश पर आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एलटीएफ व फारबिसगंज थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा संथाली टोला में छापेमारी अभियान चलाकर 12 हजार लीटर कच्चे देसी शराब का विनष्टीकरण किया गया है.