फारबिसगंज: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर फारबिसगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर फारबिसगंज थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिस में फारबिसगंज के राजनीतिक संगठन सहित आस-पास के गण्य मान लोग उपस्थित हुए. साथी आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया.