फारबिसगंज: मोहर्रम पर्व को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
मोहर्रम पर्व को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ने की. इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी समेत बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम मौजूद थे. मुहर्रम पर्व पर शांतिपूर्ण ढंग से लोगों को त्योहार मनाने की अपिल की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न कमिटी के सदस्य मौजूद थे.