जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड स्थित घेजन गांव में बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र की है। मकान मालिक राजीव शर्मा बेंगलुरु में रहते हैं। उनके चचेरे भाई ने घर का ताला टूटा देखा तो चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आगे की प्रक्रिया जारी है।