मलिहाबाद: घैला पुल से युवक के गोमती नदी में कूदने के शक को लेकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस रही मौजूद
घैला पुल से युवक के गोमती नदी में कूदने के शक को लेकर परिजनों की नाराजगी सामने आई। नाराज परिजन ने इस दौरान सङक पर जाम लगाया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी भी देखी गई और उन्होंने जमकर नाराजगी भी जताई। पुलिस ने किसी तरह से सभी को समझा कर वहां से हटाया। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।