मलिहाबाद: भज्जाखेड़ा और छोटीखेड़ा समेत तमाम जगहों से 45 लीटर अवैध शराब हुई बरामद, 450 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट
लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शराब की बिक्रियों में निष्कर्षण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी निरीक्षक के निर्देशन में टीम ने अलग-अलग जगह पर दबिश देकर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है और 450 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया है। बताया गया कि अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।