हज़ारीबाग: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के निर्देशन एवं सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी की मॉनिटरिंग में संचालित हो रहा है।