प्रतापगढ़: कचोटिया ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों की जांच और रोजगार बहाली की मांग, ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
पंचायत समिति सुहागपुरा की ग्राम पंचायत कचोटिया के ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े मनरेगा कार्यों को पुनः शुरू कराने, कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच करवाने तथा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।