शनिवार को दोपहर 1:00 बजे रामपुर के फिजिकल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामपुर के पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार और भाजपा के रामपुर प्रभारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और जोड़ो को आशीर्वाद दिया।