उज्जैन: मकान का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, एक महिला घायल 🏚️⚠️
उज्जैन में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां खुर्शीद बी और परवीन बी के मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। वहीं, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला खुर्शीद बी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मकान ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।
#UjjainNews #UjjainAccident #BuildingCollapse #TragicIncident #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Jun 24, 2026