सिराथू: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे कानपुर के दंपति की स्कूटी को गुलामीपुर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों घायल
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामी पुर पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दिया है। घटना में दोनों घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर की दंपति प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर स्कूटी द्वारा वापस कानपुर लौट रहे थे।स्थानीय लोगों ने फोन के माध्यम से घायल दंपति के परिजनों को सूचना दे दी है।