सिराथू: गरई मोड़ पर दो कारों की टक्कर में छह श्रद्धालु घायल, एक कार महाकुंभ से लौट रही थी, दूसरी जा रही थी महाकुंभ
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे गरई मोड़ पर सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी दो कारों में टक्कर हो गई है।दिल्ली से महाकुंभ प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं की कार और एक लौट रही कार में यह टक्कर हुई है।हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।