घोड़ाडोंगरी: आजादनगर में युवक से 3 लोगों ने की मारपीट, घायल युवक का पाथाखेड़ा पुलिस ने कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के आजादनगर में रविवार को एक युवक से 3 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक का पाथाखेड़ा पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजादनगर में नीलेश नर्रे के साथ 3 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहूंचकर मामले की शिकायत की।