घोड़ाडोंगरी: इंदिरानगर में महिला से घरेलू विवाद में पति ने की मारपीट,घायल महिला का पाथाखेड़ा पुलिस ने कराया मेडिकल
इंदिरानगर में महिला से घरेलू विवाद में उसके पति ने मारपीट की। घायल महिला का पाथाखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरानगर में गीता बामने के साथ घरेलू विवाद में उसके पति ने मारपीट की। घायल महिला का पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की।