घोड़ाडोंगरी: सारनी नगर पालिका परिषद ने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए चलाया अभियान, सरकारी कुएं पर श्रमदान कर की साफ सफाई
सारनी नगर पालिका परिषद ने शुक्रवार को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष, सीएमओ सहित जनप्रतिनिधियों ने वार्ड क्र 1 के सरकारी कुएं पर श्रमदान कर साफ सफाई की। नगर पालिका परिषद सारनी के सीएमसी के मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देश पर सारनी नगर पालिका परिषद ने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया।